spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडयुवा अपना वोट सही जगह इस्तेमाल करें, आपके एक वोट से ही...

युवा अपना वोट सही जगह इस्तेमाल करें, आपके एक वोट से ही अयोध्या में श्रीराम विराजे हैं: धामी

- Advertisement -

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले दिनों जो मतदान प्रतिशत बढ़ा है, वह युवाओं की वजह से बढ़ा है। आज चुनाव आयोग के साथ-साथ हमें भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने का काम करना होगा। इस काम के लिए अपनी भूमिका का अहम योगदान देना होगा।

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बृहस्पतिवार को पिरान कलियर क्षेत्र के आरसीई कॉलेज में आयोजित नमो नवमतदाता सम्मलेन में कहा युवा नव मतदाता ही नहीं है, बल्कि भाग्य विधाता हैं। युवा पीढ़ी वोट  की कीमत समझ चुकी है और बढ़चढ़कर भाग ले रही है। युवा अपना वोट सही जगह इस्तेमाल करें। आज आपके एक वोट से ही अयोध्या में श्रीराम विराजे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पिछले दिनों जो मतदान प्रतिशत बढ़ा है, वह युवाओं की वजह से बढ़ा है। आज चुनाव आयोग के साथ-साथ हमें भी मतदान प्रतिशत बढ़ाने का काम करना होगा। इस काम के लिए अपनी भूमिका का अहम योगदान देना होगा।

 

प्रधानमंत्री ने राजनीति की परिभाषा बदल दी है। आज जो विपक्ष है वह दिशाहीन है। वह सिर्फ विरोध कर रहा है। इसके अलावा कुछ नहीं कर रहे हैं। कहा कि जो इंडिया गठबंधन बना है, वह बिखर चुका है। भाजपा में सबसे पहले देश, फिर पार्टी हैं और अंत में कार्यकर्ता हैं।

प्रधानमंत्री ने अंतिम छोर तक काम करने का काम किया है। भगवान राम हमारे हर क्षण में रहे हैं। आज अयोध्या में भगवान राम विराजमान हो गए हैं। यह हमारे लिए गौरव की बात है। कहा कि आपके एक वोट से ही आज उत्तराखंड सरकार कठिन निर्णय लेने का काम कर रही है।

 

आज प्रदेश में जो काम चल रहा था। इस अपराध को मुक्त करने का काम भी आपके ही वोट से हुआ है। कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार को उखाड़ने का काम सरकार कर रही है। एक सामान नागरिकता कानून प्रदेश में लाने का काम भी हमारी सरकार लागू करने जा रही है। कहा कि आज कमेटी ने ड्राफ्ट पूरा कर लिया है। अब जल्द ही कानून लाया जाएगा। कहा कि राम से  राष्ट्र का उदय हो रहा है और रामराज आ रहा है। इसलिए सभी लोग प्रधानमंत्री का सहयोग करें और अपने वोट का सही प्रयोग करें।

यह भी पढ़े: भू कानून से सम्बन्धित प्रारूप समिति की बैठक में डीएम से मांगे सुझाव

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular