spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडगुरु गोबिन्द सिंह के प्रकाश पर्व पर राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को...

गुरु गोबिन्द सिंह के प्रकाश पर्व पर राज्यपाल ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि श्री गुरु गोबिन्द सिंह ने हमारे देश, धर्म, संस्कृति और सभ्यता के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया था। उन्होंने हमें सदैव पवित्र भावनाओं और महान विजय की सीख दी है। राज्यपाल ने कहा की श्री गुरु गोबिन्द सिंह का महान व्यक्तित्व, उनके आध्यात्मिक संदेश हम सबकी भलाई और विश्व कल्याण के लिए हैं। उनका जीवन लोगों की सेवा और सत्य, न्याय एवं करुणा के जीवन-मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। गुरु गोविंद सिंह जी का जीवन और शिक्षाएं हमें आज भी प्रेरित करती हैं।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों को 26 करोड़ का बजट आवंटित, फर्निचर व कंप्युटर पर मार्च तक पूरा बजट खर्च करे: डॉ. धन सिंह रावत

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular