spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडदेहरादून के लोगों को मिलगी नई सौगात, सीएम धामी ने अयोध्या के...

देहरादून के लोगों को मिलगी नई सौगात, सीएम धामी ने अयोध्या के लिए रेल-हवाई सेवा शुरू करने का किया अनुरोध

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से अनुरोध किया है कि देहरादून से लखनऊ तक प्रस्तावित वंदे भारत रेलसेवा का विस्तारीकरण लखनऊ से अयोध्या तक किया जाए। इस संबंध में केन्द्रीय रेल मंत्री को भेजे गये पत्र में मुख्यमंत्री ने कहा कि राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु रामलला की मूर्ति विराजमान होगी, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आये देशभर के तीर्थ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं का आवागमन तीर्थ स्थल श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में भी अत्यधिक रहेगा।

मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से अनुरोध किया है कि देहरादून से लखनऊ प्रस्तावित बंदे भारत रेलसेवा जिसका कि अभी शुभारम्भ किया जाना है, का विस्तार अयोध्या तक किया जाये, जिससे देवभूमि उत्तराखण्ड में आये देशभर के यात्रियों एवं प्रदेश के श्रद्धालुगण उक्त रेलसेवा से लाभांवित हो सके।

यह भी पढ़े: वाइब्रेंट विलेज योजना के तहत सीमान्त जिले के 8 गांव सड़क से जुड़ेंगे

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular