spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडअटल बिहारी वाजपेयी जयंती: सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके लिए...

अटल बिहारी वाजपेयी जयंती: सीएम धामी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- उनके लिए सर्वोपरि था राष्ट्रहित

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न, स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर मुख्यमंत्री आवास में उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व.  अटल बिहारी वाजपेयी कुशल प्रशासक, राजनीतिज्ञ एवं लोकप्रिय जन नेता के साथ महान वक्ता थे, जिन्हें समाज के सभी वर्गों के लोग सम्मान देते थे। स्व. वाजपेयी के लिए राष्ट्रहित सर्वोपरि था। अटल जी उत्तराखण्ड राज्य के प्रणेता रहे हैं, उन्होंने न केवल उत्तराखण्ड राज्य का निर्माण किया बल्कि राज्य विकास के लिए आधार भी तैयार किए। स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़े: सीएम ने शहीद गौतम व वीरेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular