spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसचिवालय में GMVN की खुली कैंटीन, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

सचिवालय में GMVN की खुली कैंटीन, सीएम धामी ने किया शुभारंभ

देहरादून: मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय परिसर में गढवाल मण्डल विकास निगम द्वारा स्थापित कैन्टीन का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जी.एम.वी.एन. द्वारा प्रकाशित कॉफी टेबल बुक ‘‘दि होली गंगा’’ का भी विमोचन किया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सचिवालय परिसर में जी.एम.वी.एन. की कैन्टीन खुलने से सचिवालय कार्मिकों के साथ प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से सचिवालय आने वाले आगन्तुकों को भी जलपान व भोजन आदि की अच्छी सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने जी.एम.वी.एन. को कैन्टीन के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये।

जी.एम.वी.एन. के प्रबंध निदेशक श्री विनोद गिरी गोस्वामी ने मुख्यमंत्री को जी.एम.वी.एन. द्वारा संचालित कार्यकलापों की जानकारी दी।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड में कोरोना को लेकर स्वास्थ्य सचिव डॉ आर.राजेश कुमार ने जारी की एडवाइजरी

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular