देहरादून: युनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज में आज आयोजित दीक्षांत समारोह में यूजेवीएन लिमिटेड (UJVNL) के प्रबंध निदेशक संदीप सिंघल को राज्यपाल उत्तराखंड लेफ्टिनेंट जनरल (से.नि.) गुरमीत सिंह के द्वारा पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। संदीप सिंघल को यह उपाधि उनके द्वारा उत्तराखंड में जलविद्युत विकास को गति प्रदान करने के लिए परियोजना प्रभावित परिवारों के साथ लाभ साझा करना (Benifit Sharing with Project Affected Families for Expediting Hydro Power Development in Uttarakhand) विषय पर सफलतापूर्वक शोध संपन्न करने पर प्रदान की गई।


