spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडसिलक्यारा: रेस्क्यू का जायजा लेने पहुंचे पीएम के प्रधान सचिव

सिलक्यारा: रेस्क्यू का जायजा लेने पहुंचे पीएम के प्रधान सचिव

- Advertisement -

उत्तरकाशी: प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा, गृह सचिव अजय कुमार भल्ला व मुख्य सचिव एसएस संधू सिलक्यारा पहुंचे हैं। वह रेस्क्यू ऑपरेशन का जायजा लेंगे।

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त) ने उत्तरकाशी में सिल्क्यारा सुरंग के मुहाने के पास बने मंदिर में पूजा-अर्चना की। ऑगर मशीन की विफलता के बाद, फंसे हुए 41 श्रमिकों तक पहुंचने के लिए सुरंग के ऊपर से ड्रिलिंग शुरू हुई थी।

उत्तरकाशी सुरंग बचाव अभियान पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इसमें बचाव अभियान सभी ने काफी प्रयास किया है। उन्होंने मशीन का आधा हिस्सा काट दिया है।

पाइप के आगे का हिस्सा मुड़ गया है फिर ड्रिलिंग का काम शुरू होगा। टनकपुर से जो श्रमिक फंसे थे, मैं उनके परिवार से मिला।  पीएम नरेंद्र मोदी भी इस मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

यह भी पढ़े: राज्यपाल ने गुरुद्वारा नानक सर साहिब में मत्था टेककर सिल्कयारा टनल में फंसे श्रमिको के लिए अरदास की!

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular