spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडबदरीनाथ- केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंची प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन

बदरीनाथ- केदारनाथ धाम दर्शन को पहुंची प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन

- Advertisement -

श्री बदरीनाथ/ केदारनाथ: “मोहरा” “अक्स” तथा “बड़े मियां तो बड़े मियां छोटे मियां सुभान अल्लाह” से स्टारडम की सफलता के शिखर पर पहुंची फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन ने अपनी पुत्री राशी के साथ आज प्रात: भगवान केदारनाथ के दर्शन कियेI केदारनाथ दर्शन के पश्चात फिल्मअभिनेत्री दोपहर में श्री बदरीनाथ धाम पहुंची।

मंगलवार सुबह फिल्म अभिनेत्री रवीना टंडन के केदारनाथ हैलीपेड पहुंचने पर बीकेटीसी तथा केदारनाथ तीर्थपुरोहित समाज ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद वह बाबा केदारनाथ की रूद्राभिषेक पूजा में शामिल हुई। इस दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने फिल्म अभिनेत्री को भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया। केदारनाथ मंदिर से बाहर आते ही प्रशंसकों उन्हें घेर लिया, तीर्थयात्रियों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।

उन्होंने श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति की व्यवस्थाओं की सराहना की तथा केदारनाथ धाम के आलौकिक सौंदर्य को देख अविभूत नजर आयी। इस अवसर पर मंदिर समिति कार्याधिकारी आरसी तिवारी, केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, तीर्थ पुरोहित संतोष त्रिवेदी, प्रदीप सेमवाल, ललित त्रिवेदी मौजूद रहे।

केदारनाथ में सभी का धन्यवाद कर फिल्म अभिनेत्री बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय के साथ दोपहर में बदरीनाथ धाम पहुंच गयी बदरीनाथ हैलीपेड में बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पवांर ने फिल्म उनका स्वागत किया ।
इस मौके पर वो देश के प्रथम सीमांत गांव माणा का भ्रमण करेंगी, माणा ग्रामवासियों से मिलेंगी तथा सरस्वती नदी भीमपुल गणेश गुफा, व्यास गुफा का दर्शन भी करेंगी।

रवीना टंडन शाम को माणा से बदरीनाथ पहुंचकर भगवान बदरीविशाल की शयन आरती में शामिल होंगी तथा बुद्धवार को प्रात: भगवान बदरीविशाल की वेदपाठ पूजा में सम्मलित होकर मुंबई प्रस्थान करेंगी

यह भी पढ़े: मातृ मृत्यु दर कम करने में सफल होता उत्तराखण्ड, मातृ स्वास्थ्य में सुधार पर धामी सरकार का फ़ोकस

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular