spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंड‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत अमृत कलश पहुंचा दिल्ली

‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत अमृत कलश पहुंचा दिल्ली

- Advertisement -

देहरादून: मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के अन्तर्गत उत्तराखण्ड से भेजे गए अमृत कलश यात्रा का दल रविवार सुबह दिल्ली पहुँच गया। इस अवसर पर स्थानीय आयुक्त अजय मिश्रा, भारत सरकार, संस्कृति विभाग और स्थानीय आयुक्त कार्यालय, उत्तराखंड सरकार के प्रतिनिधियों ने विधिवत पूजा पाठ के साथ दल का स्वागत किया।

अमृत कलश यात्रा’ में देवभूमि के सुदूरवर्ती अंचलों के 95 विकासखण्डों व 101 नगर-निकायों से 192 तथा नेहरू युवा केंद्र से 166 स्वयंसेवक उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे। यह कलश यात्रा अमर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को याद रखने के उद्देश्य से संपूर्ण देशभर में मेरी माटी मेरा’ देश महाभियान के अंतर्गत चलाई जा रही है।

इस यात्रा के तहत अमर शहीदों की जन्मभूमि की मिटृी को अमृत कलश में दिल्ली स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक तक पहुंचाया जा रहा है। अमृत कलश यात्रा के तहत देशभर से 7500 कलशों में आने वाली मिटृी और पौधों को मिलाकर राष्ट्रीय युद्ध स्मारक के पास ’अमृत वाटिका’ बनाई जाएगी।

गौरतलब है कि बीते रोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में हिमालयन संस्कृति केन्द्र, निम्बूवाला, गढ़ी कैंट में ट्टमेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के अन्तर्गत राज्य स्तरीय अमृत कलश यात्रा’ का आयोजन किया गया था।

यह भी पढ़े: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने PM नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 106वां संस्करण सुना

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular