spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडउपराष्ट्रपति कल से उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर

उपराष्ट्रपति कल से उत्तराखंड की दो दिवसीय यात्रा पर

-गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम में करेंगे दर्शन

देहरादून: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एवं डॉ. सुदेश धनखड़ 26 और 27 अक्टूबर को उत्तरखंड की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगे। उपराष्ट्रपति का पदभार ग्रहण करने के बाद राज्य में उनकी यह पहली यात्रा होगी।
श्री धनखड़ पहले 26 अक्टूबर को गंगोत्री जायेंगे और फिर अगले दिन वे केदारनाथ धाम और बद्रीनाथ धाम के दर्शन भी करेंगे। इसके पश्चात 27 अक्टूबर को उपराष्ट्रपति श्री धनखड़ वन अनुसंधान संस्थान, देहरादून में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित कंट्री लेड इनिशिएटिव (सी एल आई) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे। अपनी इस यात्रा में उनका देहरादून राजभवन जाने का भी कार्यक्रम है।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड में 16 एआरटी क्लीनिक व 5 एआरटी बैंक हुए पंजीकृत, गर्भधारण समस्याओं से लाभार्थियों को मिलेगी निजात

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

- Advertisment -spot_imgspot_img

Most Popular