Thursday, February 5, 2026
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडमुख्यमंत्री धामी पहुँचे लंदन,एयरपोर्ट पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत,इन्वेस्टर समिट को लेकर...

मुख्यमंत्री धामी पहुँचे लंदन,एयरपोर्ट पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत,इन्वेस्टर समिट को लेकर बिजनेस हाउसेस के साथ होगा मंथन

लंदन: चार दिवसीय ब्रिटेन दौरे लेक लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को लंदन एयरपोर्ट पहुँचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री धामी के स्वागत में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीय पहुँचे। लंदन पहुँचने पर भारतीय समुदाय और उत्तराखंड मूल के लोगों के द्वारा मुख्यमंत्री का उत्तराखण्ड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों के वादन तथा उत्तराखण्ड की परम्परा के अनुसार गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार का यह डेलिगेशन 25 सितंबर से 29 सितंबर तक ब्रिटेन दौरे पर रहेगा। राज्य सरकार का डेलिगेशन लंदन और बर्मिघम में दुनिया के बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक करेगा और आगामी दिसंबर में होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए न्यौता देगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लंदन और बर्मिघम दौरे पर टूरिज्म, आईटी, एजूकेशन, हेल्थकेयर, फूड प्रोसेसिंग के अलावा ऑटोमोबिल इन्डस्ट्री के उद्योग घरानों के साथ बैठकें की जाएंगी।

यह भी पढ़े: आवास मंत्री ने लाभार्थियों को आवास प्रपत्र प्रदान किए

RELATED ARTICLES

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular