spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंडअल्मोड़ा भी जाना जाएगा खेल भूमि के रूप में,विभाग खिलाड़ियो को आगे...

अल्मोड़ा भी जाना जाएगा खेल भूमि के रूप में,विभाग खिलाड़ियो को आगे बढ़ाने के लिए लगातार है प्रयासरत: रेखा आर्या

- Advertisement -

अल्मोड़ा: आज अल्मोड़ा आगमन पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के तौर पर आयोजित नंदा देवी मेले महोत्सव में प्रतिभाग किया।जहां पर स्थानीय महिलाओ ने उनका भव्य स्वागत किया।वहीं उन्होंने नंदा देवी मंदिर पहुंचकर माँ नंदा का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा एक सांस्कृतिक नगरी है।यहाँ की संस्कृति की एक अलग पहचान है।कहा कि आज हम सब का यह अहम जिम्मेदारी बन जाती है कि हम सब लोग अपनी संस्कृति को संजो कर रखे । वहीं साथ ही इन दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गई।जिन्हें देख कर मंत्री ने कलाकरों की तारीफ की।कहा की जिस तरह से यहां पर कलाकारों द्वारा लोगो को अपनी संस्कृति व सभ्यता से परिचय कराया गया वह काबिलेतारीफ है।सांस्कृतिक प्रस्तुतियां के माध्यम से भी हमे अपनी संस्कृति का परिचय प्राप्त होता है।कहा कि हमे अपने कलाकारो का उत्साहवर्धन के साथ उन्हें आगे बढ़ाने का काम करना चाहिए।

साथ ही कहा कि सरकार खेल व खिलाड़ियो के लिए हर प्रकार से मदद कर रही है और उन्हें आगे बढ़ा रही है।कई सारी योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है ।वही जल्द ही खेल विभाग खिलाड़ियो के लिए कई अन्य योजनाए लाने जा रहा है जिससे हमारे प्रदेश के युवाओं को अपने खेल को निखारने में भी मदद मिलेगी और वह खेलो के प्रति भी आकर्षित होंगे।

वहीं आज कैबिनेट मंत्री ने केंद्र सरकार द्वारा संसद में महिला आरक्षण बिल पास होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व धन्यवाद जताया।कहा कि लंबे समय से यह बिल अधर में लटका हुआ था जिसे की केंद्र की मोदी सरकार ने नारी वंदन विधेयक के रूप में पास किया है।हम सब के लिए यह एक ऐतिहासिक फैसला है और निश्चित ही आने वाले वक्त में महिलाओं की भागीदारी लोकसभा व राज्य विधानसभा में बढ़ेगी।

यह भी पढ़े: स्टील फैक्ट्री में हुआ तेज धमाका, 15 श्रमिक बुरी तरह झुलसे

RELATED ARTICLES

Advertisement

spot_imgspot_img

Advertisement

spot_imgspot_img

-VIDEO ADVERTISEMENT-

-VIDEO ADVERTISEMENT-

Most Popular