Saturday, March 15, 2025
spot_imgspot_img
spot_imgspot_img
Homeउत्तराखंड“आजादी का अमृत महोत्सव* उत्तराखंड में मेगा एग्जिबिशन “राइजिंग उत्तराखंड-2022

“आजादी का अमृत महोत्सव* उत्तराखंड में मेगा एग्जिबिशन “राइजिंग उत्तराखंड-2022

देहरादून: देहरादून में आयोजित आज एक प्रेस वार्ता में भाजपा के राज्य सभा सांसद नरेश बंसल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत उत्तराखंड में अबकी बार एक मेगा एग्जिबिशन का आयोजन किया जा रहा है जिसकी थीम “राइजिंग उत्तराखंड” पर आधारित है इसके अंतर्गत राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के लगभग 40 संस्थान अपनी उपलब्धियों की प्रदर्शनी उत्तराखंड में प्रदर्शित कर रहे हैं।

इसके अंतर्गत 7-8-9 जुलाई 2022 को उत्तराखंड के सभी स्कूल एवं कॉलेज के विद्यार्थी विभिन्न संस्थानों की प्रदर्शनी देख कर के लाभान्वित हो सकते हैं। प्रदर्शनी सभी आयु वर्ग के लिए हैं। सभी इसे निशुल्क देख सकते हैं।

प्रदर्शनी में मुख्य रूप से इसरो, डीआरडीओ, जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया, आईआईपी, टीएचडीसी आदि संस्थानों के द्वारा पिछले वर्षों में प्राप्त की गई उपलब्धियां से संबंध में प्रदर्शनी का प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें उपरोक्त संस्थानों के वैज्ञानिक भी उपस्थित रहेंगे। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत भारत विभिन्न क्षेत्रों में विगत वर्षों में जितनी प्रगति कर रहा है, उन सभी का प्रदर्शन संस्थान के माध्यम से किया जाएगा।

प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा विगत 8 वर्षों से सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत को प्रमुखता से आगे बढ़ाते हुए देश का सर्वागीण विकास किया जा रहा है। भारत हर क्षेत्र मे आत्म निर्भर हो रहा है। आज संपूर्ण विश्व भारत की ओर देख रहा है, वह अनुकरणीय है। प्रधान मंत्री के कुशल मार्गदर्शन में ही यह संभव हुआ है। प्रधान मंत्री के 8 साल बेमिसाल रहे है जन जन तक विकास पहुंचा है, अंतोदय के लक्ष्य को पुरा करने का काम इस सरकार ने किया है। यही सब कार्य प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदर्शित करने का काम “राइजिंग उत्तराखंड” से किया जा रहा है।

आज हर तरफ विकास हो रहा है। उत्तराखंड को संवारने का काम भी केंद्र व राज्य सरकार द्वारा निरंतर जारी है। उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा जहाँ हर संभव मदद दी जा रही है व जब राज्य 25 वर्ष का हो तो सर्वश्रेष्ठ राज्य हो इस लक्ष्य के साथ योजनाओं को धरातल पर लाने का काम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किया जा रहा है। देश-प्रदेश का विकास हो, हर नागरिक तक विकास पहुंचे यह संकल्प के साथ भाजपा सरकार कार्य कर रही है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के द्वारा किया जायेगा। प्रदर्शनी में उत्तराखंड सरकार के कई कैबिनेट मंत्री भी उपस्थित रहेंगे।

इस प्रकार की प्रदर्शनी उत्तराखंड में पहली बार प्रदर्शित की जा रही है। उत्तराखंड के युवाओं को इस प्रदर्शनी का अवलोकन कर अधिक से अधिक लाभ उठाना चाहिए।

यह भी पढ़े: http://उत्तराखंड मौसम: भारी बारिश ने पहाड़ी राज्य को बरबाद किया; बद्रीनाथ मार्ग अवरुद्ध

RELATED ARTICLES

Most Popular